फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CEO stopped the salary of 1500 teachers of 351 schools

Nainital News: सीईओ ने 351 विद्यालयों के 1500 शिक्षकों का रोका वेतन

Fri, 25 Jul 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 25 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
CEO stopped the salary of 1500 teachers of 351 schools
भीमताल (नैनीताल)। जिले के 351 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के करीब 1500 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक जुलाई से 21 जुलाई तक अपनी और छात्रों की उपस्थिति विद्या समीक्षा केंद्र पर दर्ज नहीं कराना भारी पड़ गया।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बृहस्पतिवार को ऐसे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। की इस कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मची हुई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) जायसवाल ने बताया कि बेतालघाट में 41, भीमताल 68, धारी 16, हल्द्वानी 48, कोटाबाग 27, रामगढ़ 45 ओखलकांडा 61 और रामनगर के 45 विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी और छात्रों की उपस्थिति विद्या समीक्षा केंद्र पर दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में शिक्षकों को रोजाना उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही उपस्थिति दर्ज न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी भी दी थी। सीईओ ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराने के चलते इन विद्यालयों में तैनात लगभग 1500 शिक्षकों का जुलाई का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर खंड शिक्षाधिकारी और उप शिक्षाधिकारी की ओर से शिक्षकों का वेतन आहरण किया गया तो उनका भी जुलाई का वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र पर उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed