{"_id":"5904dec94f1c1b422fc0bea8","slug":"ceo-sent-to-jail-for-14-days-in-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":" रिश्वत लेने के आरोपी सीईओ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने के आरोपी सीईओ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह को शनिवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के निर्देश पर आरोपी मुख्य शिक्षा अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बता दें कि बीते शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने शिकायत मिलने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि अल्मोड़ा के नियाजगंज निवासी रिजवान अपने सिटी माडर्न स्कूल को मान्यता दिलाने के लिए कई बार मुख्य शिक्षा अधिकारी के पास गए, लेकिन उन्होंने स्कूल को मान्यता नहीं दी।
आरोप है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मान्यता दिलाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। बाद में सौदा 15 हजार रुपये में तय हो गया। रिजवान द्वारा इसकी शिकायत हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम से की गई थी। विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को उक्त सीईओ को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को आरोपी सीईओ को यहां प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम शंकर राज की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के निर्देश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।