{"_id":"d8ce25f6452672817bff1d470a728aab","slug":"central-hospital-kand-17-accused-warrant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल हास्पिटल कांड- 17 आरोपियों पर वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल हास्पिटल कांड- 17 आरोपियों पर वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल हास्पिटल कांड के मामले में अदालत ने ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट सहित 17 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसकी पुष्टि मुखानी पुलिस ने अधिकारिक तौर पर की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों को शीघ्र ही वारंट तामील कराया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि सेंट्रल अस्पताल में एक मरीज की मौत होने के बाद गुस्साए लोगों ने बवाल किया था। इस मामले में अस्पताल के निदेशक रमेश चंद्र शर्मा और डाक्टर को चोटें आई थी। इस मामले में अस्पताल के निदेशक रमेश चंद्र शर्मा ने ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, उप ब्लॉक प्रमुख जया कर्नाटक सहित अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, डकैती सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों तरफ से डाक्टर और जनप्रतिनिधि सड़क पर आमने सामने हो गए थे। स्थिति गंभीर होने पर उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा था। पुलिस जांच के दौरान 17 लोगों को चिन्हित कर डकैती की धारा को हटा दिया था। मुकदमे के दौरान आरोपियों के उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। मुखानी पुलिस ने वारंट को प्राप्त कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन