फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Census will not be done this year

इस साल नहीं हो सकेगी जनगणना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
Census will not be done this year
हल्द्वानी। कोविड 19 के चलते वर्ष 2021 में जनगणना का काम नहीं हो सकेगा। जनगणना अब वर्ष 2022 में होने की संभावना है। जनगणना के लिए वर्ष 2019 में बागझाला स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में बाकायदा प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन

इस बार जनगणना एप के माध्यम से भी कराने की तैयारी थी। एप में ही व्यक्ति घर बैठे अपने पारिवारिक सदस्यों का विवरण भर सकता था। मार्च 2020 में कोविड-19 के कारण लॉकडाउन हो गया था। जनगणना से पहले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होती है लेकिन अभी कोई काम शुरू नहीं हो सका है। सब सही समय पर होता तो 2020 में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना हो जाती और फिर 2021 में जनगणना का काम शुरू होता। ऐसे में इस वर्ष मकानों के सूचीकरण और उनकी गणना के बाद वर्ष 2022 में ही जनगणना शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

जनगणना निदेशालय के उपनिदेशक शैलेंद्र नेगी ने कहा कि जनगणना के लिए अभी केंद्र सरकार से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। कोरोना टीकाकरण का काम शुरू हो चुका है और आदेश का इंतजार कर रहे हैं। जनगणना से पहले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का काम होता है फिर जनगणना शुुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 की जनगणना के आंकड़े
जिला कुल जनसंख्या पुरुष महिलाएं
उत्तरकाशी 330086 168597 161489
चमोली 391605 193991 197614
रुद्रप्रयाग 242285 114589 127696
टिहरी गढ़वाल 618931 297986 320495
देहरादून 1696694 892199 804495
पौड़ी गढ़वाल 687271 326829 360442
पिथौरागढ़ 483439 239306 244133
बागेश्वर 259898 124326 135572
अल्मोड़ा 622506 291081 331425
चंपावत 259648 131125 128523
नैनीताल 954605 493666 460939
यूएसनगर 1648902 858783 790119
हरिद्वार 1890422 1005295 885127
योग 10086292 5137773 4948519
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed