फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Celebration celebrated in the maternal grandmother of Lakshya

लक्ष्य के ननिहाल में भी मनाया जश्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Celebration celebrated in the maternal grandmother of Lakshya
लक्ष्य सेन के स्वर्ण पदक जीतने पर हल्द्वानी के कामलुवागांजा स्थित ननिहाल में खुशी मनाते परिजन। ?
हल्द्वानी। राष्ट्रमंडल खेल में आखिरी दिन भारत की झोली में 20वां गोल्ड लाने वाले शटलर लक्ष्य सेन की जीत का जश्न उनके बचीनगर कमलुवागांजा स्थित ननिहाल में सबने मिलकर मनाया।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने से पहले लक्ष्य सेन कुछ महीने पहले अपनी ननिहाल आए थे और अपने चारों मामा के साथ समय बिताया था। मामा कुंदन क्वीरा, नवीन क्वीरा, हेमू क्वीरा और संजीव क्वीरा ने कहा कि लक्ष्य सेन ने उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन किया है। पूरा यकीन है कि लक्ष्य ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल लाकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

इधर, लक्ष्य सेन की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडेय के नेतृत्व में मामा कुंदन क्वीरा के आवास पर पहुंचे मिष्ठान वितरण कर परिवार के सदस्यों के साथ खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मनीष क्वीरा, नवल जोशी, दिग्विजय सिंह क्वीरा, भीम बिष्ट, मनोज पांडे, विशाल जोशी, खुशाल क्वीरा, महेश बिष्ट, हरीश पाण्डे, मोहित शाह, विकास क्वीरा समेत कई लोग मौजूद रहे। इधर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी लक्ष्य की उपलब्धि को देश और प्रदेश को गौरवान्वित करने वाला पल बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed