फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CDO stopped. salary. block. mission. manager. finding.

Nainital News: सीडीओ ने अनियमितताएं मिलने पर ब्लाॅक मिशन मैनेजर का वेतन रोका

Sat, 05 Apr 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 05 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
CDO stopped. salary. block. mission. manager. finding.
हल्द्वानी। सीडीओ अशोक पांडे ने रामगढ़ ब्लाॅक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां तमाम अनियमितता मिलने पर ब्लाॅक मिशन मैनेजर का वेतन रोकने के साथ ही विकास पुस्तिका नहीं बंटने पर एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाॅक के निरीक्षण के दौरान सीडीओ को लोगों को बांटने के लिए आई विकास पुस्तिका जस की तस पड़ी हुईं मिलीं। सीडीओ ने इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए एडीओ पंचायत से जानकारी ली। एडीओ पंचायत ने बताया कि विकास पुस्तिका लोगों को बांटने के लिए आई थी, लेकिन वह किसी कारणवश पुस्तिकाएं नहीं बांट पाए। सीडीओ ने उन्हें फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ स्थित ग्रोथ सेंट का भी भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लोगों ने उन्हें बताया कि लंबे समय से वह विकासखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों से ग्रोथ सेंटर शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। सीडीओ भी पूर्व में इसे खोलने के निर्देश विकासखंड के अधिकारियों को जारी कर चुके थे। उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं करने पर ब्लाॅक मिशन मैनेजर का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed