{"_id":"6abd6529ffbc4121970a1b80","slug":"cdo-furious-after-contractor-fails-to-show-up-despite-being-summoned-nainital-news-c-418-1-shld1006-10713-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बुलाने पर भी नहीं पहुंचा ठेकेदार तो भड़के सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बुलाने पर भी नहीं पहुंचा ठेकेदार तो भड़के सीडीओ
Thu, 01 Oct 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल मोटर मार्ग निर्माण कार्य को लेकर लगातार शिकायतों पर सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण, सिंचाई विभाग और ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली के साथ बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान गंभीर अनियमितताओं की शिकायत के बाद ठेकेदार बुलाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। सीडीओ ने इस पर गंभीर नाराजगी जताते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में तमाम खामियां मिलीं। सीडीओ ने कहा कि जांच करने पर तमाम अनियमितताएं मिली हैं। गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य नहीं हुआ है, ठेकेदार भी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में धांधली की गई है। इस दौरान डीएसटीओ डॉं मुकेश सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।