{"_id":"57d706414f1c1bb53dd476cc","slug":"cdo-became-teacher-at-gic-khairna","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी खैरना में मास्साब बने सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी खैरना में मास्साब बने सीडीओ
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी खैरना में मास्साब बने सीडीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को खैरना स्थित आदर्श राजकीय इंटर कालेज का औचक निरीक्षण कर स्कूल के पठन-पाठन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने 9वीं और 10वीं कक्षा में पहुंचकर बच्चों को अध्यापन कराया और उनसे विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल-जवाब किए। बच्चों ने न केवल सवालों के जवाब दिए बल्कि उन्होंने सीडीओ से कई विषयों के बाबत सवाल भी पूछे।
औचक निरीक्षण के दौरान सीडीओ को आदर्श इंटर कालेज के शिक्षक हड़ताल पर मिले, अलबत्ता प्रधानाचार्य ड्यूटी पर तैनात थे। सीडीओ ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य एमपी सिंह से शिक्षण और शिक्षणेत्तर कार्यों की जानकारी ली और कक्षाओं के अलावा कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बाद में सीडीओ ने नवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों की क्लास ली और उनसे सतत मूल्यांकन एवं अनुश्रवण (सीसीए) के बारे में जानकारी ली। सीडीओ रयाल ने बताया कि दोनों कक्षाओं के अधिकांश बच्चों का सामान्य ज्ञान का स्तर ठीक मिला।
उन्होंने सीडीओ के अधिकांश सवालों का जवाब दिया। सीडीओ रयाल ने बताया कि स्कूल में आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। इसके बावजूद बच्चों में विषय के प्रति जानने की ललक देखने को मिली।
उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि वह कक्षाओं में अध्यापन के दौरान बच्चों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के अनिवार्य रूप से उन्हें जवाब दें। सीडीओ ने पठन-पाठन के स्तर में और अधिक सुधार के भी निर्देश दिए।