फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CCTV will be 35 , 200 Archway will be built

35 सीसीटीवी लगेंगे, 200 तोरणद्वार बनाए जाएंगे

Fri, 16 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Fri, 16 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
CCTV will be 35 , 200 Archway will be built
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

श्री रामलीला मंचन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आयोजन के लिए 35 कैमरे लगाए जाएंगे। शहर में 200 तोरण द्वार बनेंगे। वृंदावन की अंतरराष्ट्रीय संस्था श्री बाल मुकुंद रासलीला के 40 कलाकार राधेश्याम रामायण पर आधारित रामलीला का मंचन करेंगे। 28 सितंबर से दिन की रामलीला जबकि एक अक्तूबर से रात की रामलीला का मंचन शुरू होगा।

विज्ञापन


नैनीताल रोड स्थित एक होटल में हरिशरणम जन के प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाईजी ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह शहर के लोगों से रामलीला के लिए चंदा नहीं लेंगे। कमेटी के पैसे का भी उपयोग नहीं करेंगे। रामलीला का खर्च उनकी संस्था के फंड से होगा।
विज्ञापन


दिन की रामलीला का समय तीन से छह बजे और रात की रामलीला मंचन के समय सात से रात 10 बजे तक होगा। मंचन का प्रसारण स्थानीय सिटी केबल से भी होगा। चार अक्तूबर को श्रीराम-केवट संवाद के लिए डीके पार्क में विशेष नाव तैयार करायी जा रही है। 11 अक्तूबर को विजयादशमी के लिए तमिलनाडु शिवाकाशी के लोग आतिशबाजी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राम-रावण युद्ध के बीच हेलीकाप्टर से दस क्विंटल पुष्प वर्षा की जाएगी। श्रीराम को 21 गन की सलामी दी जाएगी। इसके लिए वित्तमंत्री से आदेश कराने का अनुरोध किया गया है। राजगद्दी की शोभायात्रा के लिए चार हाथी, चार ऊंट, 51 घोड़े, नौ बग्घियों की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से 51 फीट का रावण का पुतला बनेगा।

पत्रकार वार्ता में मौजूद रामलीला कमेटी के रिसीवर सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर की जनता से सहयोग का अनुरोध किया गया है।

वाल्मीकि समाज ने की ध्वज पूजा
रामलीला के लिए पहली बार वाल्मीकि समाज ने श्री रामलीला मैदान में ढोल नगाड़े के साथ विधिवत हनुमान ध्वज की पूजा की। इससे पूर्व वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश, सुमित हृदयेश और सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह और स्वामी राम गोविंद दास भाईजी वाल्मीकि समाज के लोगों का स्वागत किया।

आचार्य पंडित गोपाल दत्त भट्ट के निर्देशन में गणेश जोशी, कन्हैया उपाध्याय व पंडित गुरुदेव वशिष्ठ ने पूजा कराई। इसके बाद वाल्मीकि समाज ने हनुमान ध्वज का पूजन किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के रामऔतार राजौर, सरपंत बसंत, राहत मसीह, रवि, सुरेश, अजय, विनयपाल, अशोक राज, जगदीश अरविंद आदि थे।


ध्वज पूजा में नहीं बुलाने पर मेयर नाराज

श्री रामलीला मैदान में ध्वज पूजा के दौरान रामलीला मंचन समिति द्वारा नहीं बुलाने पर मेयर जोगेंद्र रौतेला नाराज हो गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रामलीला मंचन गैर राजनीतिक है तो वित्त मंत्री और उनके पुत्र को ही सिर्फ क्यों बुलाया गया। इस कार्यक्रम में शहर के संभ्रांत लोगों को आमंत्रित किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed