फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CCTV in Haldwani Border

सीमाओं पर लगाए जाएंगे हाईटेक कैमरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
CCTV in Haldwani Border
sector 15a ke gate par lge CCTV camra photo amar ujala by ishwar
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव जिले की सीमाओं पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अब पुलिस की तीसरी आंख नजर रखेगी। 13 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। यहां हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे वाहनों का नंबर भी कैद करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संचालित करने के लिए कैमरे लगाने के सुझाव दिए हैं। जिला पुलिस इस बार भी जिले की सीमाओं चोरगलिया, लालकुआं, टांडा जंगल, गड़प्पू बैरियर, कालाढूंगी तिराहा सहित 13 स्थानों पर चेक पोस्ट बना रही है। सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि पुलिस चेक पोस्टों पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। हाईटेक कैमरे लगाने का फायदा यह रहेगा कि यदि कोई गाड़ी पैसा लेते हुए पकड़ी जाएगी तो उसकी लोकेशन पुलिस को पता चल जाएगा। यह भी जानकारी मिल जाएगी कि गाड़ी किस चेकपोस्ट को पार करते हुए आई है। इससे आब्जर्वर को भी रिपोर्ट देना आसान होगा।
विज्ञापन

इधर, पुलिस टीमों को सक्रिय करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसडीएम मनीष कुमार ने रविवार को कोतवाली में पुुलिसकर्मियों की बैठक ली। बैठक के दौरान संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। पता चला है कि आयोग के निर्देश संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की भी छानबीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस साथ साथ कर रहे हैं। पुलिस विभाग के चुनाव सेल ने पुलिसकर्मियों की विधानसभा क्षेत्रवार ड्यूटी लगाने के लिए छंटनी का काम शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मी पहले जिस विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी कर चुके हैं। उन्हें वहां दोबार ड्यूटी नहीं दी जाएगी।

CCTV in Haldwani Border

CCTV in Haldwani Border

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed