फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CCIM, president of the High Court blow

सीसीआईएम अध्यक्ष को हाईकोर्ट का झटका

Wed, 13 Jul 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Wed, 13 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सीसीआईएम (सेंट्रल काउंसिल आफ इंडियन मेडिसिन) के अध्यक्ष डा. वेद प्रकाश त्यागी को पद से हटाते  हुए केंद्र सरकार को आदेशित किया है कि वह सीसीआईएम उत्तराखंड के सदस्य का चुनाव आठ सप्ताह के भीतर कराएं। कोर्ट ने डा. त्यागी को निर्देश दिए हैं कि वह अध्यक्ष पद का दायित्व सीसीआईएम के उपाध्यक्ष को सौंपें।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति  सुधांशु धूलिया एवं न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की खंडपीठ के समक्ष मामले की  सुनवाई हुई। डा. विनोद चौहान ने हाईकोर्ट में स्पेशल अपील दायर कर कहा था  कि सीसीआईएम के अध्यक्ष डा. वेद प्रकाश त्यागी का पंजीकरण मेडिकल बोर्ड राजस्थान में था। उन्होंने इस तथ्य को छिपाते हुए उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल  में भी रजिस्ट्रेशन करवा लिया।
विज्ञापन


इस बात की शिकायत मेडिकल काउंसिल आफ उत्तराखंड में की गई तो मेडिकल काउंसिल आफ उत्तराखंड ने उनका रजिस्ट्रेशन मई 2015 में निरस्त कर दिया । डा. वेद प्रकाश त्यागी ने इस आदेश को  हाईकोर्ट की एकलपीठ के समक्ष चुनौती दी थी। जिसमें एकलपीठ ने डा. त्यागी के पक्ष में निर्णय देते हुए उनके रजिस्ट्रेशन को सही माना था। इस आदेश को  अपीलार्थी विनोद चौहान ने हाईकोर्ट की खंडपीठ में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने डा. वेद प्रकाश त्यागी को अध्यक्ष पद से हटाते हुए केंद्र सरकार को आदेशित किया है  कि वह सीसीआईएम उत्तराखंड के सदस्य का चुनाव आठ सप्ताह के भीतर कराएं। साथ  ही त्यागी को निर्देश दिए हैं कि वह अध्यक्ष पद का दायित्व सीसीआईएम के  उपाध्यक्ष को सौंपें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed