{"_id":"58fd04344f1c1b3a138b4893","slug":"caught-sex-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में ग्रामीणों ने घर में पकड़ा सैक्स रैकेट, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में ग्रामीणों ने घर में पकड़ा सैक्स रैकेट, बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। चोरपानी गांव में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करने रविवार रात ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा ले लिया। उन्होंने एक घर में धावा बोला तो भगदड़ मच गई। पुलिस के समय पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। इस दौरान चार लड़कियां और ग्राहक भाग गए। पुलिस ने सैक्स रैकेट संचालक और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को भनक लगी कि रात करीब साढ़े नौ बजे चोरपानी के एक घर में देह व्यापार करने वाली महिलाएं पहुंची हैं। ग्रामीण वहां पहुंचे तो भगदड़ मच गई। इस पर ग्रामीण हंगामा करने लगे। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस ने आने में देर कर दी। इस पर सैक्स रैकेट करने वाले भाग गए। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि संचालक सोनू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जिससे पूछताछ जारी है और दो महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है। प्रधान पूजा देवी ने आरोप लगाया कि एक घर में लंबे समय देह व्यापार खुलेआम हो रहा है जिसमें सफेदपोशों के साथ ही कुछ पुलिस वालों का भी संरक्षण है। प्रधान ने कहा यदि अब ऐसा हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन