फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cattle stopped the train going to Prayagraj, reached Haldwani station late

Nainital News: मवेशी ने रोकी प्रयागराज जाती ट्रेन, देरी से पहुंची हल्द्वानी स्टेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cattle stopped the train going to Prayagraj, reached Haldwani station late
हल्द्वानी। प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन से कटकर जानवर की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब यह ट्रेन काठगोदाम से चलकर हल्द्वानी स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। करीब 15 ट्रेन रोकना पड़ी। प्रयागराज महाकुंभ के लिए आखिरी बार जा रही स्पेशल ट्रेन में काठगोदाम से 150 और हल्द्वानी से 13 यात्री ही चढ़े।
विज्ञापन

पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर से प्रयागराज महाकुंभ में होने वाले पांच अमृत स्नान के लिए काठगोदाम से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया था। जनवरी से इस ट्रेन की शुरुआत हुई। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर होने वाले स्नान के लिए सोमवार को पांचवीं और आखिरी बार स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। हल्द्वानी के स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि तिकोनिया के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। ट्रेन को निर्धारित समय दोपहर 2:07 बजे स्टेशन पहुंचना था लेकिन हादसे की वजह से यह 2:24 बजे आई।
विज्ञापन

रोडवेज बसों से कम ही यात्री गए
हल्द्वानी। प्रयागराज के लिए सोमवार को बसअड्डे पर यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। हल्द्वानी डिपो एआरएम संजय पांडे ने बताया कि दो वॉल्वो समेत छह बसें भेजी गईं। यात्रियों की कमी के कारण दोपहर तीन बजे जाने वाली बस साढ़े चार बजे रवाना की गई। वहीं 25 तक लगभग पैक वॉल्वो बसों में 26 फरवरी को एक भी टिकट बुक नहीं है। सूत्रों के अनुसार अब वॉल्वो बसों को इस रूट से हटा दिया जाएगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed