{"_id":"68979d4d7ddf5dc8cb0fb6db","slug":"cattle-keepers-were-identified-through-tags-and-fined-rs-10000-each-haldwani-news-c-8-1-hld1029-615006-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टैग से हुई पशुपालकों की पहचान, लगाया दस-दस हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टैग से हुई पशुपालकों की पहचान, लगाया दस-दस हजार का जुर्माना
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोवंश से दूध दुहने के बाद उन्हें सड़क पर छोड़ने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि नगर निगम ने अब पशुपालन विभाग के साथ मिलकर टैग लगे गोवंशों के पालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को दो पशुपालकों के खिलाफ 20 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
अमर उजाला ने पिछले दिनों सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों के खिलाफ अभियान चलाते हुए खबरें प्रकाशित की थी। अभियान इसलिए चलाना पड़ा था क्योंकि सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों के कारण कई हादसे हो रहे थे और उनमें निर्दोष लोगों की जानें जा रही थी। ऐसे में लोगों की जान बचाने के लिए इन गोवंशों को सड़कों से हटाना जरूरी हो गया था। अमर उजाला के अभियान के बाद ही कमिश्नर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को ऐसे पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे जो दूध दुहने के बाद गोवंश को सड़कों पर छोड़ रहे थे।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम ने पशुपालन विभाग के साथ मिलकर क्षेत्र के अंदर गोवंश को सड़कों पर छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को टैग लगे पशुओं से पहचान कर दो पशुपालकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।