फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cases have not been reduced due to lack of investigation

कहीं जांच कम होने के कारण कम तो नहीं हो गए केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cases have not been reduced due to lack of investigation
हल्द्वानी। आरटीपीसीआर जांच की कमी के कारण कहीं कोविड के केस राज्य और कुमाऊं में कम तो नहीं होने लगे हैं। एक मई को राज्य के 13 जिलों में कुल 35058 सैंपल लिए गए थे और 5493 पॉजिटिव केस आए थे। 20 मई को राज्य में 24414 लोगों की जांच की गई और 3658 पॉजिटिव केस आए। बीस दिनों के भीतर ही 8644 की जांच कम कर दी गई।
विज्ञापन

कोविड के लगातार बढ़ रहे केसों के बीच अधिक से अधिक जांच बढ़ाने की बात कही गई थी। तीन दिन पूर्व प्रधानमंत्री ने भी जिलाधिकारियों से बात करके अधिक से अधिक जांच कराने पर जोर दिया था। दूसरी ओर कुछ दिनों पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक ने आदेश जारी कर अधिक से अधिक एंटीजन जांच कराने को कहा था। एंटीजन जांच को कोई भी डाक्टर अधिक महत्व नहीं देते हैं। एंटीजन की जांच में अगर पॉजिटिव आया तो ठीक है मगर निगेटिव आने पर संदिग्ध रहता है। मृत्यु दर की अगर बात की जाए तो एक मई को 1.47 प्रतिशत थी और 20 मई को 1.74 है।
विज्ञापन

जिला 20 मई के सैंपल पॉजिटिव केस एक मई के सैंपल पॉजिटिव केस
अल्मोड़ा 1209 182 1154 163
बागेश्वर 1451 278 661 146
चंपावत 504 93 1270 128
नैनीताल 1708 414 2325 810
पिथौरागढ़ 2102 189 743 135
यूएस नगर 2903 503 3535 503
कोट
एंटीजन जांचें इसलिए अधिक बढ़ाई गई हैं ताकि तत्काल पता चल जाए कि मरीज पॉजिटिव है या निगेटिव। मरीज के निगेटिव आने पर भी संदेह होने की स्थिति में आरटीपीसीआर कराया जा रहा है। पॉजिटिव या निगेटिव जो भी रिपोर्ट आए एहतियात के तौर पर दवाओं की किट दी जा रही है। जांचों के लिए टीमें बढ़ा दी गई हैं। प्रदेश में चार सौ टीमें जांच में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. तृप्ति बहुगुणा, स्वास्थ्य महानिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed