{"_id":"65b197c57f22b723cf0bcec4","slug":"case-will-be-registered-if-caught-lightning-fire-at-forest-nainital-news-c-238-1-shld1020-2550-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जंगल में आग लगाते पकड़े गए तो होगा मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जंगल में आग लगाते पकड़े गए तो होगा मुकदमा दर्ज
Thu, 25 Jan 2024 04:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में जंगलों की आग को लेकर वन महकमा सख्त हो गया है। विभाग ने अपना सूचना तंत्र मजबूत करने के साथ जंगलों में आग लगाने वालों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल में आग लगाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने के साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
बारिश न होने के कारण जंगलों में समय से पहले वनाग्नि की घटनाएं शुरू हो गई हैं। इसे देखते हुए वन विभाग की ओर से जंगल में विशेष नजर रखी जा रही है। अब क्षेत्र में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों के साथ फायर वॉचर भी जंगलों में आग की घटनाओं व आग लगाने वालों पर नजर रख रहे हैं। बताया कि यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते पकड़ा गया तो जुर्माना वसूलते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि जंगल में आग लगने पर विभाग को सूचना दें।