{"_id":"5e7b9a158ebc3e76876a2105","slug":"case-on-nine-shopkeepers-in-nainital-ramnagar-and-bhimtal-nainital-news-hld378372824","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल-रामनगर और भीमताल में नौ दुकानदारों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल-रामनगर और भीमताल में नौ दुकानदारों पर केस
विज्ञापन
हल्द्वानी लाइन नंबर एक में कर्फ्यू खत्म होने पर दुकान बंद करवाती पुलिस। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
नैनीताल/रामनगर/भीमताल। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने तीन दुकान स्वामियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही बेवजह घूमने पर आठ लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात दुकानें खुली मिलने पर जयलाल साह बाजार के गर्ग एंड संस, बड़ा बाजार निवासी प्रभु दयाल और अंडा मार्केट के नब्बू लाल एंड संस के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, रामनगर में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पांच दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि बुधवार को हेयर ड्रेसर, मोबाइल सहित पांच दुकानें बिना अनुमति खोली गई थी, जो जरूरी सेवाओं में नही आती है। इस पर रिजवान, हर्षित, सखर, इबादुर हुसैन और इमरान के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। इधर, कुछ दुकानदारों ने सब्जी समेत राशन आदि सामान को महंगे दामों पर बेचा।
लोगों ने प्रशासन से ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की। उधर, भीमताल थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि शहर के गोरखपुर चौराहा स्थित जनरल स्टोर निर्धारित समय के बाद भी खुला था। मामले में दुकानदार अजय गोरखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, बुधवार सुबह सात से 10 बजे तक खाद्य सामग्री और सब्जियां खरीदने के लिए लोग उमड़ पड़े।