फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case of rape against a youth caught with a student in a hotel

Nainital News: होटल में छात्रा के साथ पकड़े गए युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Case of rape against a youth caught with a student in a hotel
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक होटल में छात्रा को लेकर गए युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। अब कोर्ट में छात्रा का बयान बुधवार को दर्ज होगा। इस मामले में सोमवार को कुछ संगठनों ने हंगामा भी किया था।
विज्ञापन


सोमवार को कुछ लोगों को एक छात्रा और एक युवक के काठगोदाम के एक होटल में होने की सूचना मिली थी। लोगों ने मौके से यूपी के मुजफ्फरनगर के काछियान खतौली निवासी कैफ सैफी को पकड़ लिया था। छात्रा के साथ युवक को लेकर सभी थाने आ गए। वहां छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कैफ उसे जबरदस्ती होटल ले गया था। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि आरोपी कैफ सैफी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अपहृत नाबालिग काशीपुर में मिली, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। शहर की एक दुकान पर काम करने वाली नाबालिग को बनभूलपुरा निवासी शोएब सिद्दीकी जबरन साथ ले गया था। फूड डिलीवरी का काम करने वाले युवक के खिलाफ नाबालिग के परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को काशीपुर से दबोच लिया। लड़की भी सकुशल मिल गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed