{"_id":"5f08d1408ebc3e639b71ff29","slug":"case-filed-for-misdeeds-against-sidcul-worker-haldwani-news-hld389283837","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल कर्मी के खिलाफ कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल कर्मी के खिलाफ कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने राज्य बाल संरक्षण आयोग की शिकायत पर सिडकुल कर्मी के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी बच्चों के साथ अश्लील हरकत करता है।
बुद्ध बाजार निवासी मो. आदिल ने राज्य बाल संरक्षण आयोग के सचिव को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि सफदर का बगीचा निवासी परवेज अपने निजी मकान में 10-12 साल के बच्चों को लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकत और कुकर्म करता है। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी देता है। साथ ही आरोप लगाया कि वह बालकों की तस्करी का सौदा करता है। इसकी रिकार्डिंग उसके पास है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग के निर्देश पर पुलिस ने धारा 377, 506 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी परवेज सिडकुल में काम करता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच से पता चला कि एक बच्चे के साथ परवेज ने अश्लील हरकत की थी। पुलिस अभी और बच्चों से जानकारी लेगी।
विज्ञापन
पुलिस बच्चों की काउंसलिंग कराएगी
इस मामले में पुलिस पहले पीड़ित बच्चों को चिह्नित करेगी। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्लूसी) के समक्ष बच्चों को पेश कर उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके बाद सही तथ्य सामने आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। - शांतनु पाराशर, सीओ