फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against unknown driver who hit youths standing on the roadside

Nainital News: सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मारने वाले अज्ञात चालक पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown driver who hit youths standing on the roadside
हल्द्वानी। तीन अक्तूबर को चोरगलिया में स्कार्पियो की टक्कर से सड़क किनारे खड़े दो युवक घायल हुए। घायल युवक ने पिता ने आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी प्रकाश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि तीन अक्तूबर को उनका बेटा मनीष कुमार अपने एक दोस्त के साथ सितारगंज से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। इसी दौरान दानीबंगर के पास उसके जानने वाला दोस्त मिला। इस पर वह सड़क किनारे बाइक लगाकर उससे बात करने लगा। इसी दौरान हल्द्वानी से आ रही स्कॉर्पियो ने उसकी बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनीष और उसके दोस्त महेश को गंभीर चोट आ गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। हादसे में मनीष की अंगुली कट गई, उसके दोस्त के पैर को भी डॉक्टरों ने काटने को कहा है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि थाना पुलिस की ओर से आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed