फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against six in hospital sabotage case

अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में छह के खिलाफ मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six in hospital sabotage case
हल्द्वानी। शहर के एक निजी अस्पताल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रबंधक मनीष जोशी ने पुुलिस को तहरीर देकर बताया कि गौजाजाली की मरीज आसमा की मौत होने के बाद पांच छह लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उन्होंने गाली गलौज करते हुए अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस मामले मेें कोतवाली पुलिस ने धारा 147,149, 504, 506, 3/4 के तहत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। फुटेज में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पता चला है कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों के माफी मांगने पर आपस में समझौता कर लिया था। ऐसे हालात में मुकदमे के विवेचक और पुलिस अधिकारियों के संतुष्ट होने पर ही समझौता कानूनी रूप से मान्य होगा। अन्यथा अदालत में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed