फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against doctor and his colleagues for assault

Nainital News: डॉक्टर, उसके साथियों से मारपीट में मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against doctor and his colleagues for assault
हल्द्वानी। नशे में धुत कार सवारों की ओर से डॉक्टर और उसके साथियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई कर रहे डॉ. शुभम वर्मा ने तहरीर में कहा कि 11 जुलाई की रात वह कार से अपने दोस्त रोहित नेगी व मुकेश वर्मा के साथ मैगी प्वाइंट रानीबाग से लौट रहा था, तभी एचएमटी फैक्टरी के पास कार सवार शुभम वर्मा व अन्य ने अपना वाहन बीच रास्ते में खड़ा कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने गालीगलौज की। वह कार लेकर चले गए लेकिन शुभम ने कार से उसका पीछा किया और काठगोदाम पेट्रोल पंप के पास उनकी कार को टक्कर मार दी। आरोप यह भी लगाया कि नशे में धुत युवकों ने उनके साथ मारपीट की और कार के शीशे तोड़े। काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed