फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case beyond 400, please take precaution

केस चार सौ के पार, कृपया बरतें एहतियात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case beyond 400, please take precaution
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक दिन में दोगुना इजाफा होने से प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को एक ही दिन में 404 संक्रमित मिले। पांच जनवरी को 55, छह को 85 और सात जनवरी को संक्रमण के आंकड़े 233 पहुंच गए थे।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि सैंपलिंग तेज कर दी गई है। टीमें जगह-जगह जाकर कोरोना की जांच कर रही हैं और लोगों को भी सचेत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में जो भी संक्रमित मिले हैं और उनके परिजनों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शनिवार को मंडी, विशाल मेगामार्ट, बिग बाजार के अलावा बार्डर में भी सैंपलिंग की गई। उन्होंने बताया कि बेलबाबा बैरियर, सुभाष नगर, कालाढूंगी में गड़प्पू, रामनगर में हल्दुवा, एमवीआर चेक पोस्ट चोरगलिया में जांच की गई है।
विज्ञापन

3999 किशोरों ने लगाई वैक्सीन
हल्द्वानी। जिले में शनिवार को 8258 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिनमें 31 स्कूलों में 15 से 17 साल के 3999 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि रविवार को 700 किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed