फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case against 202 people in Chhadyal case Haldwani

202 लोगों पर मुकदमा: कोतवाली में किया हंगामा, निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी; जानें पूरा मामला

Mon, 30 Sep 2024 06:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Sep 2024 06:19 PM IST
सार

भाजयुमो और विहिप पदाधिकारी पर मुकदमे से गुस्साए हिंदूवादी संगठनों ने सोमवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नारेबाजी की।

विज्ञापन
Case against 202 people in Chhadyal case Haldwani
हिंदूवादी नेता विपिन पांडे पर हुए मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग को लेकर कोतवाली के बाहर धरने पर बै - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजयुमो और विहिप पदाधिकारी पर मुकदमे से गुस्साए हिंदूवादी संगठनों ने सोमवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नारेबाजी की। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर कार्यकर्ता लौट गए।

विज्ञापन

27 सितंबर को छड़ायल में माड्यूलर किचन कारोबारी नूर मोहम्मद के घर में तोड़फोड़ करने और वाहन फूंकने के मामले में पुलिस ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, विहिप के जिला मंत्री गिरीश पांडे समेत 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। नूर मोहम्मद की पत्नी रेहाना की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई थी। इस मामले में सोमवार को विहिप, हल्द्वानी बचाओ संघर्ष समिति, गो रक्षा समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। कहा, हम तोड़फोड़ के पक्ष में नहीं हैं। माहौल खराब करने और तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Tanakpur: बनबसा की गाड़ियों को महेंद्रनगर में रोकने का आरोप, देवभूमि वाहन संचालन समिति ने SDM को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। कहा केवल दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed