फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Carpenter exploited girl student, case under POCSO

Nainital News: बढ़ई ने किया छात्रा का शोषण, पॉक्सो में केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Carpenter exploited girl student, case under POCSO
हल्द्वानी।
विज्ञापन

बढ़ई का काम करने वाले युवक ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने तीन साल तक उसका शोषण किया। भाई को जानकारी हुई तो उसने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पाॅक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहरीर के अनुसार, टनकपुर रोड हल्द्वानी निवासी शाहिद पेशे से बढ़ई है। उसकी दुकान कुसुमखेड़ा में है। वह स्कूल जाती छात्राओं को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करता था। तीन साल पहले उसने 15 साल की छात्रा को अपने प्रभाव में ले लिया। उसका शोषण किया। उसके भाई को जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शाहिद के खिलाफ पाॅक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। स्कूल के आसपास अभियान चलाया जाएगा। ऑपरेशन रोमियो के जरिये ऐसे युवकों को पकड़कर उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed