{"_id":"683a1c3d38eb698d200cd98b","slug":"car-worth-rs-25-crore-damaged-after-collision-with-truck-nainital-news-c-238-1-shld1020-115138-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ट्रक की टक्कर से ढाई करोड़ की कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ट्रक की टक्कर से ढाई करोड़ की कार क्षतिग्रस्त
Sat, 31 May 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 31 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-पंगोट मार्ग पर किलबरी के पास ट्रक की टक्कर से पर्यटकों की कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई जाती है जो कि लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली से पर्यटक इमरान पोर्श पैनामेरा कार से घूमने नैनीताल आए थे। वह शाम को पंगोट क्षेत्र से लौट रहे थे। पर्यटकों ने अपनी कार किलबरी के पास सड़क किनारे पार्क की और वह फोटोग्राफी करने लगे। इस दौरान नैनीताल से पंगोट जा रहा ट्रक भीड़ के चलते पीछे आ गया और सड़क किनारे कार से जा भिड़ा।
इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई जिससे जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू किया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि दोनों वाहन चालकों को कोतवाली बुलाया गया।