फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car showroom, helmet pavement

गाड़ी शोरूम से, हेलमेट फुटपाथ से

Thu, 21 Apr 2016 11:31 PM IST
धन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी।
धन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी। Updated Thu, 21 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Car showroom, helmet pavement
हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
सीपीयू की कार्रवाई से बचने के लिए हल्द्वानी के दोपहिया वाहन चालकाें ने भले ही हेलमेट पहनना शुरू कर दिया हो, हादसों में ये घटिया हेलमेट उनकी सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। कारण अधिकांश लोग सीपीयू के चालान से बचने के लिए घटिया हेलमेट का प्रयोग कर हैं। वहीं पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं हेलमेट को लेकर अधिक जागरूक हैं।
विज्ञापन


 सीपीयू की तैनाती के बाद लगभग हर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने लगा है। बावजूद इसके लोग सुरक्षित नहीं हैं। बाजार में इस समय बड़ी संख्या में लोकल हेलमेट आ रहे हैं। सस्ते के चक्कर में लोग लोकल हेलमेट से काम चला रहे हैं। ये हेलमेट न ही मानकों को पूरा करते हैं और न ही सुरक्षा के लिहाज से ठीक हैं। युवा स्टाइल देखकर हेलमेट खरीद रहे हैं तो महिलाएं हाफ हेलमेट से काम चला रही हैं। दुकानों में आईएसआई मार्का के हेलमेट भी उपलब्ध हैं, पर कीमत अधिक होने के कारण लोग इन्हें लेने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


आईएसआई मार्का के हेलमेट की कीमत जहां आठ सौ से 1500 रुपये है। वहीं, लोकल हेलमेट डेढ़ सौ से पांच सौ रुपये में लोगों को मिल जा रहे हैं। ये देखने में अधिक आकर्षक होने के साथ ही स्टाइलिस भी हैं। सीपीयू के अभियान के बाद सड़क हादसों में कमी तो आई है, लेकिन अब भी कई ऐसे मामले हैं जिनमें दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के बाद भी सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉड्यूलर और हाफ हेलमेट पहली पसंद
हल्द्वानी। बाजार में ओपन फेस, फुल फेस, हाफ हेलमेट और मॉड्यूलर हेलमेट मौजूद है। इनमें से मॉड्यूलर हेलमेट को युवा तो हाफ हेलमेट को महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं। मॉड्यूलर हेलमेट में पूरा चेहरा ढकने के साथ ही चेहरे को आगे से खुला रखने की सुविधा है। वहीं, हाफ हेलमेट महिलाओं की हेयर स्टाइल बनाए रखने में सुविधाजनक हैं।

ओपन फेस, फुल फेस अधिक सुरक्षित
हल्द्वानी। ओपन फेस और फुल फेस हेलमेट अधिक सुरक्षित माने गए हैं। फुल फेस हेलमेट सिर के अगले और पिछले हिस्से के साथ ही गर्दन के बेस को भी कवर करता है। वहीं, ओपन फेस में साइड प्रोटेक्शन के साथ ही वैन्टीलेशन की सुविधा रहती हे। जो अंदर की नमी को सोखने में मददगार होता है।  


गाड़ी शोरूम से, हेलमेट फुटपाथ से
हल्द्वानी। दोपहिया वाहन के शोरूमों में ब्रांडेड हेलमेट हैं। वाहन खरीदते समय ग्राहक को हेलमेट लेने के लिए कहा भी जाता है, लेकिन कीमत अधिक होने के कारण ग्राहक उसे न खरीदकर फुटपाथ से हेलमेट खरीद लेते हैं, जो दुर्घटना होने पर उनकी हिफाजत नहीं कर पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed