फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car rider abducted the woman from the intersection in Lalkuan

लालकुआं में चौराहे से युवती को अगवा कर ले गए कार सवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Car rider abducted the woman from the intersection in Lalkuan
लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाली चौराहे के पास टहल रही युवती को शनिवार देर रात साढ़े दस बजे कार सवार कुछ लोग अगवा कर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाते हुए कार का पीछा किया और उसके शीशे भी तोड़ दिए लेकिन अपहर्ता फरार होने में सफल रहे। इस दौरान कोतवाली चौराहे पर भीड़ एकत्र हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार आजाद नगर निवासी 20 साल की युवती कोतवाली चौराहे पर टहल रही थी। इसी दौरान, स्विफ्ट कार में सवार युवक उसे जबरन कार में बैठाकर हल्द्वानी की ओर भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर कार का पीछा किया लेकिन कार को रोकने में सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने वायरलेस पर सूचना प्रसारित करने के साथ ही वाहनों की तलाशी शुरू कर दी लेकिन युवती और अपहर्ताओं का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने युवती की सहेली से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ जानकारियां मिलीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की वारदात के विरोध में लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर युवती की बरामदगी और अपहर्ताओं को पकड़ने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मौके पर भीड़ जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed