{"_id":"688d1f2ace81f5d4a20ada96","slug":"car-hits-businessman-riding-a-bike-ramnagar-news-c-240-1-shld1006-109001-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार ने बाइक सवार व्यापारी को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार ने बाइक सवार व्यापारी को मारी टक्कर
Sat, 02 Aug 2025 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना से तहसील की ओर जा रहे बाइक सवार व्यापारी को कार ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जाने से बाल-बाल बचा। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को किसी तरह बाहर निकला। खैरना चौराहे पर लोगों ने कार रोककर उसमें सवार लोगों को फटकार लगाई। बाद में दोनों पक्ष खैरना चौकी पहुंचे। चौकी में दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन