{"_id":"610c461f8ebc3ebb5065ab90","slug":"car-got-stuck-in-panod-drain-due-to-strong-current-ramnagar-news-hld4335882135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बहाव में पनोद नाले में बही कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बहाव में पनोद नाले में बही कार
विज्ञापन
रामनगर के पनोद नाले में तेज बहाव में बही कार।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। स्थानीय लोगों के मना करने के बाद भी कार सवार पर्यटकों ने बृहस्पतिवार को उफान पर आए पनोद नाले में कार उतार दी। पानी का बहाव तेज होने पर कार बह गई, गनीमत रही कि कार सवार पर्यटक समय रहते कूद गए।
काशीपुर निवासी राहुल शर्मा, मो. आयूब खान, ओबेेस, विनोद यादव और आरिफ अपनी कार (यूके-18एच-1778) से मोहान से रामनगर आ रहे थे। इसी समय तेज बारिश के चलते धनगढ़ी नाले के पास पनोद नाले में जंगल का पानी आ गया। स्थानीय लोगों ने कार सवार युवकों को रुकने को कहा लेकिन वह नहीं माने और चालक ने कार को नाले में उतार दिया। इस पर पानी के तेज बहाव में कार बहने लगी। वहां मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर उन्हें कार से उतरने के लिए कहा। युवकों ने किसी तरह कार का दरवाजा खोला और वह बाहर निकल गए। इसके बाद कार तेज बहाव में बह गई। गर्जिया चौकी प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि बार-बार मना करने के बाद भी कार सवार युवकों ने कार को नाले में उतार दी। बताया कि इसी तरह की लापरवाही से हादसे होते हैं।
दूसरी ओर धनगढ़ी नाले में पानी की वजह से एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पानी का बहाव कम होने के बाद ही यातायात को सुचारु किया गया।
हाईवे पर हुई बोल्डरों की बरसात
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर बृहस्पतिवार को पुराना कूड़ाखड्ड के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डरों की बरसात होने लगी। अच्छी बात यह रही कि उस समय वहां से कोई गुजर नहीं रहा था।
विज्ञापन
नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में हनुमानगढ़ी से पहले पुराने कूड़ा खड्ड के पास पहाड़ी पर पिछले कई दिनों से बोल्डर अटके हुए हैं। बृहस्पतिवार को दिन में हुई बारिश के बाद जैसे ही बारिश रुकी तो शाम सवा छह बजे पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। इससे सड़क किनारे लगी रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी समय हल्द्वानी की ओर जा रहे पूर्व सभासद संजय साह ने बताया कि बोल्डर गिरने के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में मौके पर पहुंचे लोनिवि कर्मियों ने मशीन की मदद से बोल्डरों को हटाकर यातायात सुचारु किया। साह ने बताया कि अभी भी पहाड़ी में कई बोल्डर अटके हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं।
दो सड़कें अब भी बंद
नैनीताल। दो दिन से रुक रुक कर हो रही तेज बारिश के चलते बृहस्पतिवार सुबह जिले के दो राज्य मार्गों समेत कुल आठ सड़कों में मलबा आने के कारण यातायात ठप हो गया था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि सुबह दस बजे तक जिले में अस्थायी खंड भवाली के अधीन पतलोट-ल्वाड़डोबा (राज्य मार्ग), निर्माण खंड रामनगर के अधीन तल्ली सेठी-बेतालघाट (राज्य मार्ग), पीएमजीएसवाई काठगोदाम के अधीन छीड़ाखान-अमजड़, मौना-गेराडीलटवाल, पीएमजीएसवाई हल्द्वानी के अधीन भीड़ापानी- ओखलढूंगा, भीड़ापानी-अमोठा, देवीपुरा-सौड़, देवीधूरा मोटर मार्ग (सभी ग्रामीण सड़कें) अलग अलग स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गई थीं।
उन्होंने बताया कि लोनिवि के कर्मचारियों ने देर शाम तक बंद हुईं आठ सड़कों में से छह को यातायात के लिए सुचारु कर दिया था। शैलेश कुमार के अनुसार अब छीड़ाखान-अमजढ़ और मौना-गैराटीलटवाल की सड़कें ही बंद हैं। उन्हें भी कर्मचारी जेसीबी की मदद से खोलने में लगे हैं। (माई सिटी रिपोर्टर)
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
नैनीताल। नगर में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश से नैनीझील का जलस्तर भी बढ़ गया है।
बता दें नगर में बुधवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई थी, जो बृहस्पतिवार शाम तक होती रही। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कालेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 24, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 24 घंटे के भीतर 37 मिमी बारिश हो चुकी है।
नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा के अनुसार झील का जलस्तर 10 फीट 10 इंच पहुंच गया है, जबकि बुधवार को जलस्तर 10 फीट 9 इंच था। (संवाद)