{"_id":"689ba7fb838e32a91f03520a","slug":"car-fell-into-kainchi-shipra-river-tourist-saved-his-life-by-jumping-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-109146-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची शिप्रा नदी में गिरी कार, पर्यटक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची शिप्रा नदी में गिरी कार, पर्यटक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 13 Aug 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम के पास मंगलवार की शाम पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में गिर गई। कार खाई में गिरने से पहले चालक ने कूद मारकर जान बचाई। पुलिस जानकारी के अनुसार सोमिल जैन निवासी मध्य प्रदेश इंदौर मंगलवार को कैंची धाम दर्शनों के लिए आए थे। मंदिर पहुंचने से पहले ही कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। कार से किसी तरह चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कैंची चौकी प्रभारी हर्ष पाल ने बताया कि सोमिल और तीन अन्य लोग कैंची धाम दर्शन को आए थे। हादसे के वक्त सोमिल कार में अकेला था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। संवाद
विज्ञापन