फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   car. family. members. going. wedding ditch. child died.

Nainital News: शादी में जा रहे परिवार के सदस्यों की कार खाई में गिरी, बच्चे की मौत

Sun, 01 Jun 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 01 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
car. family. members. going. wedding ditch. child died.
रामनगर। राजस्थान से अपने गांव नऊं शादी समारोह में आ रहे एक ही परिवार के सात लोगों की कार रसिया महादेव से पहले करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दस वर्षीय अभि की जान चली गई जबकि सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रामनगर अस्पताल से हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिला से सटे और मूलरूप से पौड़ी जिले के रसिया महादेव क्षेत्र के गांव नऊं निवासी आशीष गुसांई (36) जयपुर राजस्थान से शुक्रवार को अपनी डस्टर कार से आ रहे थे। वह परिवार में हो रही शादी में शामिल होने के लिए पत्नी मीनाक्षी (34), बेटा अभि गुसांई, छोटा बेटा देवांश गुंसाई (6), फरीदाबाद से रिश्तेदार रुचि देवी (32) पत्नी संदीप पटवाल, रूही (12) पुत्री संदीप पटवाल और अंशिका (20) पुत्री दान सिंह, सृष्टि (13) पुत्री मनोज शाह कार में सवार थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे कार रसिया महादेव के गांव नऊं के पास खाई में गिर गई। हादसे में अभि गुसांई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात घायलों को 108 एंबुलेंस से रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रूचि, मीनाक्षी, रूही को हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झपकी आने से हुआ हादसा
कार सवार 13 वर्षीय सृष्टि ने बताया कि कार में सभी लोग सोए हुए थे। कार चला रहे आशीष गुसांई को भी झपकी आ रही थी। ऐसे में उन्होंने एक बार कार रोकी थी और बाहर निकलकर मुंह भी धोया। कुछ देर बाद फिर चले। रसिया महादेव से पहले अचानक उन्हें झपकी आ गई और कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव में मदद कर पुलिस को सूचना दी। वहीं शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईंं।
घायल मरीजों के लिए अलर्ट रहा अस्पताल
कार खाई में गिरने से घायल हुए लोगों के उपचार के लिए रामनगर अस्पताल प्रशासन अलर्ट रहा। एलडी भट्ट काशीपुर अस्पताल से दो डॉक्टरों को भी बुलाया गया था। वहीं अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने की वजह से निजी अस्पताल से घायलों का निशुल्क एक्स-रे कराया गया। सीएमएस डॉ. विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि अस्पताल में घायलों को बेहतर उपचार दिया गया। सिर में गंभीर चोट होने की वजह से तीन घायलाें को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

सोमवार से शुरू होगी एक्स रे मशीन
सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने की वजह से एक्स-रे मशीन नहीं चल रही है। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेट करने का कार्य चल रहा है। सोमवार से एक्स-रे मशीन शुरू हो जाएगी। अस्पताल में सभी घायलों को बेहतर उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed