{"_id":"5f25d3a88ebc3ea08a0d47ce","slug":"car-falls-into-ditch-near-pines-driver-injured-nainital-news-hld3919379102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइंस के पास फिर खाई में गिरी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइंस के पास फिर खाई में गिरी कार, चालक घायल
विज्ञापन
नैनीताल के पाइंस क्षेत्र में खाई से कार चालक को लेकर आते लोग।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल-भवाली रोड पर पाइंस के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें चालक घायल हो गया। उसे भवाली के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
नगर के अयारपाटा क्षेत्र निवासी खीम सिंह मेहरा (45) सुबह करीब छह बजे भीमताल से अपने मारुति कार से नैनीताल आ रहे थे। घना कोहरे की वजह से उनकी कार सड़क से करीब 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तल्लीताल थाने के एसओ विजय मेहता, एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल राजा राम, चीता पुलिस शिवराज राणा मौके पर पहुंचे। रस्सियों की मदद से पुलिस घायल खीम सिंह को सड़क पर लेकर आई और भवाली अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दें कि इसी जगह शुक्रवार देर शाम हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दूसरा घायल हो गया था। इस जगह में रपटा है, जिसमें इन दिनों बारिश का पानी बहता है। इस रपटे में काई भी लगी है। साथ ही इस जगह पर डिवाइडर या रेलिंग भी नहीं है। इसलिए वाहन को मोड़ते समय वह खाई में गिर रहे हैं।