{"_id":"6005ee578ebc3e2c4b715b71","slug":"car-crushes-farmer-dies-haldwani-news-hld4116708172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने किसान को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने किसान को रौंदा, मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास रविवार की शाम सड़क पार करते समय एक किसान को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इससे किसान की जान चली गई। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। पुलिस उसे पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
अक्स्यूड़ा मुक्तेश्वर निवासी 51 वर्षीय हिम्मत सिंह रविवार को मंडी में सब्जी बेचकर साथियों के साथ कैंटर से घर लौट रहे थे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर कैंटर कुछ देर के लिए रुका। हिम्मत सिंह शौचालय में जाने के लिए सड़क पार करने लगे। इस बीच एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। साथियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। अभी कार का नंबर पता नहीं लग सका है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
वायरल हुआ हादसे का वीडियो
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास हुई दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो को देखने वाले आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस भी जांच में जुटी हुई है।