फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car crashed into the pole, including two women killed, three injured

कार पोल से टकराई, महिला सहित दो की मौत, तीन घायल

Wed, 05 Oct 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 05 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Car crashed into the pole, including two women killed, three injured
कार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार कार देवलचौड़ के पास अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला और चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


कार सवार परिवार नवरात्र में पूजा के लिए अपने पैतृक गांव जा रहा था। आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी संजय जोशी ने कहा कि चालक को झपकी आने के हादसा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर बसौली गांव से काफी लोग हल्द्वानी आए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से ढाई घंटे में आ गया हल्द्वानी

पुलिस की पूछताछ से पता चला कि चालक राजेंद्र तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। घायलों के बयान के अनुसार वह ढाई घंटे में दिल्ली से हल्द्वानी आ गया था। तेज रफ्तार के चलते ही कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चौकी प्रभारी का कहना है कि दुर्घटना के बाद कार का स्पीडोमीटर 80 पर टिका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed