फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car collided with tree after tyre burst in kaladhungi nainital

Road Accident: छह साल पहले संग जिने-मरने की कसमें खाईं, एक साथ छोड़ी दुनिया, दंपती ने किया था प्रेम विवाह

Mon, 17 Mar 2025 09:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 17 Mar 2025 09:52 AM IST
सार

गड़प्पू पुलिस चौकी के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Car collided with tree after tyre burst in kaladhungi nainital
सड़क हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहित और प्रियंका ने छह साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। दोनों ने संग जीने मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन उन्हें क्या पता कि सिर्फ छह साल में ही दोनों एक हादसे का शिकार हो जाएंगे। बताया जाता है कि दोनों की कोई संतान नहीं थी। प्रियंका का मायका नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में बताया जा रहा है जबकि मोहित दिल्ली में टैक्सी चलाता था। उनका एक घर कालाढूंगी में पोस्ट ऑफिस के पास वार्ड दो में भी है।

विज्ञापन


समय रहते इलाज मिल जाता तो बच जाती दोनों की जान
थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि दुर्घटना करीब 10:30 बजे हुई जिसकी सूचना राहगीरों ने करीब 11:00 बजे गड़प्पू चौकी में पुलिस को दी। इसके बाद करीब 11:30 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि 12:05 बजे पुलिस ने दोनाें को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों में चर्चा रही कि यदि दोनों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गड़प्पू पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed