फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car collided with pole blown up five vehicles

पांच वाहनों को उड़ा खंभे से टकराई कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car collided with pole blown up five vehicles
हु्द्वानी रामपुर रोड पर इसी कार द्वारा चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने के साथ मां एवं बेटी को घ? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। देवलचौड़ में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार पांच दोपहिया वाहनों को उड़ाकर खंभे से टकरा गई। इस बीच एक स्कूटी पर बैठी मां-बेटी कार की टक्कर से घायल हो गईं। घायल मां-बेटी को एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देवलचौड़ बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के सामने बुधवार दोपहर काफी दोपहिया वाहन ड़े थे। लोग सड़क पर वाहन खड़े कर निजी कार्य से बैंक में गए थे। डहरिया निवासी रमेश चंद्र जोशी की पत्नी चंपा (45) और उनकी बेटी मानसी (20) सड़क पर खड़ी स्कूटी पर बैठी थीं। इस बीच रुद्रपुर की तरफ से तेज रफ्तार बेकाबू कार आई। चालक ने बैंक के सामने खड़ी धीरज नेगी और पंकज की बाइक, मानसी और पवन साहू की स्कूटी सहित पांच वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। बेकाबू वाहन को टक्कर मारते देख वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सभी वाहनों को गिराकर कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान टेलीफोन का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार की टक्कर से स्कूटी पर बैठी मानसी और उसकी मां घायल हो गईं। हादसे के बाद टीपीनगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि कार चालक रामपुर रोड स्थित एक कार शोरूम में काम करता है। चालक रुद्रपुर की तरफ से आ रहा था। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खंभे ने मूर्तिकार परिवार को बचा लिया
लोगों का कहना था कि यदि तेज रफ्तार कार खंभे से नहीं टकराती तो सड़क किनारे झोपड़ी में रहने वाले मूर्तिकार के बच्चे और महिलाओं को रौंद सकती थी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेलीफोन का खंभा टूटकर गिर गया। हालांकि बिजली के खंभे पर टक्कर का असर नहीं हुआ। लोगों को आशंका है कि चालक नशे में था। उसने ब्रेक लगाने की जगह रफ्तार बढ़ा दी। इसी कारण कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed