{"_id":"014131385784ee4a95d6392655d2d18d","slug":"capture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कवरिंग क्षेत्र में फड़-खोखों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कवरिंग क्षेत्र में फड़-खोखों का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 25 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालटैक्स से सुशीला तिवारी अस्पताल तक नहर कवरिंग क्या हुई कि फड़-खोखा कारोबारियों की मौज आ गई। फड़-खोखा कारोबारियों ने कवर की गई नहर के ऊपर कई स्थानों पर कब्जा कर लिया है। प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर कवर कर बनाई गई सड़क पर कब्जा जमाए फड़-खोखा कारोबारी नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच खुली नहर जानलेवा साबित हो रही थी। शहरवासियों की मांग पर शासन ने कालटैक्स से सुशीला तिवारी अस्पताल तक सात किमी नहर की कवरिंग के लिए करीब 28 करोड़ रुपए मंजूर किए। सिंचाई विभाग के नहर कवरिंग का काम पूरा करने के बाद लोनिवि ने सड़क का निर्माण कराया। इस उद्देश्य शहर में बढ़ते यातायात को बाईपास से निकालकर कम करना था, लेकिन अब इस सड़क के ऊपर जगह-जगह फड़-खोखा कारोबारियों का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों, सिंचाई और लोनिवि की ओर से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। अतिक्रमण के चलते बाईपास तो दूर इस सड़क पर वाहनों और स्थानीय लोगों का चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन