Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Captain Ajay Pant is imprisoned in a British jail

ब्रिटेन की जेल में बंद हैं कैप्टन अजय पंत: रूस से जुड़े प्रतिबंधों के उल्लंघन का आरोप, पत्नी ने पीएम से मांगी

Thu, 12 Nov 2026 12:52 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Thu, 12 Nov 2026 12:52 PM IST
सार

रूस से कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे टैंकर को ब्रिटिश एजेंसियों ने इसी साल जून में जब्त कर लिया और रामनगर के चिल्किया निवासी मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत को हिरासत में ले लिया। अजय पिछले कई महीनों से ब्रिटेन की जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Captain Ajay Pant is imprisoned in a British jail
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रूस से कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे टैंकर को ब्रिटिश एजेंसियों ने इसी साल जून में जब्त कर कर रामनगर के चिल्किया निवासी मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत को हिरासत में ले लिए। अजय पिछले कई महीनों से ब्रिटेन की जेल में बंद हैं। उन पर रूस से जुड़े प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है। पति की गिरफ्तारी के पत्नी रितु पंत लगातार उनकी रिहाई के लिए प्रयास कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार के अधिकारियों से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

भारत सरकार इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय हो गई है। विदेश मंत्रालय और लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार ब्रिटिश अधिकारियों के संपर्क में हैं। जानकारी के अनुसार, चार जून 2026 को रूस के उस्त-लूगा टर्मिनल से करीब एक लाख टन कच्चा तेल लेकर टैंकर एमवी स्मिोंस भारत के लिए रवाना हुआ था। 14 जून को ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी और रॉयल मरीन ने इंग्लिश चैनल में जहाज को रोककर कैप्टन पंत को हिरासत में ले लिया। उन पर प्रतिबंधित तेल को तीसरे देश तक पहुंचाने का आरोप है। 16 जून को उन्हें साउथेम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। दोषी पाए जाने पर उन्हें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है। बचाव पक्ष का कहना है कि अजय पंत कंपनी के निर्देशों पर काम कर रहे थे। तेल की खरीद-बिक्री या गंतव्य तय करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं था। अजय पंत कई वर्षों से मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी से पत्नी और दो बेटियां परेशान हैं।

विज्ञापन

 

आज होनी है सुनवाई
जुलाई में अदालत ने अजय पंत की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वह फिलहाल ब्रिटेन की एचएमपी विनचेस्टर जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में 12 नवंबर को आरोपों को हटाने संबंधी याचिका पर सुनवाई होनी है। इसके बाद 15 दिसंबर से चार सप्ताह का जूरी परीक्षण प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed