{"_id":"3daa7936b95234aa5bff3a15403d8df7","slug":"canter-shipra-dropped-driver-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़िया से लदा कैंटर शिप्रा में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़िया से लदा कैंटर शिप्रा में गिरा, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गरमपानी
Updated Mon, 27 Apr 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर रातीघाट के पास शनिवार देर रात खड़िया से लदा कैंटर शिप्रा में गिर गया, जिससे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार शाम किसी तरह क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर चालक का शव निकाला गया।
विज्ञापन
बागेश्वर से हल्द्वानी को खड़िया लेकर जा रहा कैंटर (यूके 04 सीए-5796) जैसे ही शनिवार देर शाम रातीघाट के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर एनएच से सौ मीटर नीचे शिप्रा में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक गोविंद सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह निवासी बरम धारचूला की कैंटर के नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे खैरना पुलिस को मिली। चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर चालक का शव ट्रक के नीचे दबा होने के कारण उसे निकाला नहीं जा सका, बाद में ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, तब कहीं कई घंटे बाद रविवार शाम पांच बजे चालक के शव निकाला जा सका।
विज्ञापन
क्रेन लगी होने के कारण एनएच पर घंटे भर तक यातायात ठप भी रहा। सूचना पर तहसीलदार नितेश डागर भी मौके पर पहुंची। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। ट्रक में मिले कागजातों के आधार पर चालक की शिनाख्त हुई।