फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Canteen started in the Bar Bhawan of Civil Court

Nainital News: दीवानी न्यायालय के बार भवन में शुरू हुई कैंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Canteen started in the Bar Bhawan of Civil Court
दीवानी न्यायालय परिसर में नवनिर्मित कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन करतीं अपर जिला जज द्वितीय नीलम
हल्द्वानी। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित बार भवन में नवनिर्मित कैंटीन और जलपान गृह का बृहस्पतिवार को एडीजे नीलम रात्रा और विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) सुधीर तोमर ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। बार कौंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य सचिव मेहरमान सिंह कोरंगा ने डिजिटली पेमेन्ट करके बार में लगे बार कोड का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन


बार के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने कहा कि हल्द्वानी बार एसोसिएशन दो वर्षों से लगातार अधिवक्ता एवं वादकारियों के हितों के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान में अधिवक्ताओं के बैठने हेतु टिनशेड का आधा से ज्यादा निर्माण पूर्ण हो चुका है। बरसात से पहले सभी अधिवक्ताओं के बैठने वाले स्थान पर छत हो जाएगी। यहां सचिव मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सुनील कुमार पुण्डीर, महिला उपाध्यक्ष भगवती पलाडिया, संयुक्त सचिव योगेश लोहनी, सचिव प्रेस योगेंद्र पाठक, लेखाधिकारी आरपी पांडे, कोषाध्यक्ष आदित्य शर्मा के साथ ही बार के सदस्य पंकज कबडल, हरेंद्र पडियार, मोहित पांडे उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed