फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cannibal dodging four cages, twenty cameras and eight solar lights

Nainital News: चार पिंजरे, बीस कैमरे और आठ सोलर लाइट को चकमा दे रहा नरभक्षी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cannibal dodging four cages, twenty cameras and eight solar lights
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल के मलुवाताल, पिनरों और अलचौना के ताड़ा में दो महिलाओं और एक युवती को मारने वाले नरभक्षी को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को वन विभाग की ओर से अलचौना के ताड़ा में दो पिंजरे लगाने के साथ, बीस कैमरा ट्रैप, आठ सोलर लाइट लगाने के साथ 70 वन कर्मियों की टीम नरभक्षी को पकड़ने के लिए लगी है। साथ ही रामनगर कार्बेट पार्क के बाघ विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत अपनी टीम के साथ नरभक्षी को ट्रैंकुलाइज करने के लिए क्षेत्र में नजर बनाए है।
विज्ञापन

अलचौना के ताड़ा में मंगलवार को चारा काटते समय नरभक्षी के हमले से निकिता शर्मा की मौत हो गई थी। निकिता की मौत से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने बुधवार को खुटानी में शव रखकर धरना-प्रदर्शन किया था। साथ ही वन विभाग और जिला प्रशासन के लिए आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

डीएफओ चंद्रशेखर जोशी की ओर से मृतक आश्रितों को वन विभाग में नौकरी देने, 24 घंटे वन कर्मियों की तैनाती के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग ने नरभक्षी को पकड़ने के लिए सर्च अभियान तेज करने के साथ ही बाघ विशेषज्ञों के माध्यम से नरभक्षी को ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने अलचौना, ताड़ा, पांडेछोड़, चाफी क्षेत्र के लोगों से अकेले में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। कहा कि जल्द ही नरभक्षी को पकड़ लिया जाएगा।
इधर ग्राम पंचायत जंगलियागांव के तोक शिमाला में नरभक्षी के दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार सुबह भी ग्रामीणों ने क्षेत्र में नरभक्षी को देखा है।
ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि शिमाला में वन विभाग की ओर से पिंजरा भेज दिया गया है। साथ ही सोलर लाइट लगाई है। प्रधान ने ग्रामीणों से जागरूक रहने को कहा है। वन विभाग की ओर से ग्राम पंचायत पांडेगांव में भी पिंजरा लगाया गया है। साथ ही पिनरों, मलुवाताल में वन विभाग के 100 से अधिक वन कर्मियों की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि नरभक्षी को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है।



गरमपानी सीएचसी में तेंदुए ने मारा डाला कुत्ता

गरमपानी (नैनीताल)। गरमपानी, खैरना और आसपास के गावों में तेंदुए की धमक से लोगों में भय है। बुधवार रात सीएचसी गरमपानी के पीछे के मोहन राम के आंगन में पालतु कुत्ते को तेंदुए ने मार डाला। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद



वन मंत्री को ज्ञापन भेजा
भीमताल। भीमताल के गांवों में युवती समेत तीन लोगों को मारने वाले नरभक्षी को पकड़ने के लिए भाजपाइयों ने वन मंत्री सुबोध उनियाल को परियोजना निदेशक अजय सिंह के माध्यम से ज्ञापन भेजा। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट ने कहा कि नरभक्षी के आतंक से लोग घरों में कैद हैं उन्होंने जल्द नरभक्षी को पकड़ने की मांग की है। इस दौरान कमल देवका, आशु पाठक, गौतम मटियाली, रवि कुमार, अभिषेक टम्टा, रोहित पलड़िया आदि मौजूद रहे। संवाद


गदरपुर विधायक ने की मृत युवती के परिजनों से मुलाकात
भीमताल। पूर्व मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने बृहस्पतिवार को अलचौना के ताड़ा में नरभक्षी के हमले से मृत निकिता शर्मा के पिता विपिन शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वन विभाग से जल्द नरभक्षी को पकड़ने के लिए कहा। इस दौरान पंकज जोशी, घनश्याम पांडे, पंकज अदिति, जुगल मठपाल, आशु चंदोला, धीरज पढ़ालनी, अंबादत्त आर्य, बालम मेहरा मौजूद रहे। संवाद

नरमक्षी के आतंक से बंद रहेंगे स्कूल
भीमताल। भीमताल और धारी ब्लॉक के गांवों में नरभक्षी के आतंक के चलते शिक्षा विभाग ने प्रभावित गांवों और उसके आसपास के विद्यालयों को बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बंद किया है। भीमताल के अलचौना, ताडा, जंगलियागांव, पिनरों, मलुवाताल, ओखलढूंगा और धारी के दुदुली, बबियाड, अम्दौ, सरना क्षेत्र के प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और इंटर कॉलेज बंद होने से 700 से अधिक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। धारी के पुटगांव इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से शुक्रवार और शनिवार को सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ग्राम पंचायत जंतवाल गांव के ग्राम प्रधान विपिन जंतवाल ने बीईओ से गांव के तीनों प्राथमिक विद्यालय बंद करने की मांग की है।
दो पीरियड पहले ही विद्यालय की कर दी छुट्टी
भीमताल। भीमताल के बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो पीरियड पहले ही विद्यालय में छुट्टी कर दी गई। सीईओ जगमोहन सोनी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित गांवों और उसके आसपास स्थित सरकारी विद्यालयों को बंद किया है। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है।



सरकार की ओर से कोर्ट में हो रही है प्रभावी पैरवी : कैड़ा
नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा का कहना है कि भीमताल में तीन महिलाओं की मौत का कारण बने आदमखोर के मामले में सरकार हाईकोर्ट में प्रभावी तरीके से पैरवी कर रही है। कहा कि बृहस्पतिवार को वह कोर्ट में मौजूद रहे और उन्होंने आदमखोर के कारण ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों के साथ ही ग्रामीणों का पक्ष भी कोर्ट के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में पूरी तरह से मुस्तैद है और आदमखोर को चिह्नित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जो भी निर्णय लिया जाएगा वह ग्रामीणों के हित में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed