फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Canals are open along the main roads in haldwani

Haldwani News: जानलेवा नहरें...सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं, मुख्य सड़कों के किनारें खुली हैं नहरें

Thu, 26 Jun 2025 11:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:18 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर में कुछ नहरों की तो कवरिंग कर दी गई है, लेकिन कई नहरें आज भी खुली हुई हैं। खुली नहरें जानलेवा साबित हो रही हैं। हाल के वर्षों में नहरों में गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग नहीं जागे हैं।

विज्ञापन
Canals are open along the main roads in haldwani
सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे वाले मार्ग पर खुली नहर हादसे को दावत दे रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में कुछ नहरों की तो कवरिंग कर दी गई है, लेकिन कई नहरें आज भी खुली हुई हैं। खुली नहरें जानलेवा साबित हो रही हैं। हाल के वर्षों में नहरों में गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग नहीं जागे हैं। जाग गए होते तो बुधवार को एक मासूम समेत चार लोगों की अकाल मौत नहीं होती।

विज्ञापन


शहर में आबादी से होकर गुजरने वाली और मुख्य सड़कों के किनारे स्थित खुली नहरों को कवर करने की मांग समय-समय पर उठती रही है। लेकिन अब तक जिम्मेदार विभागों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते खुली हुईं नहरें यहां आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। शहर में जहां-जहां नहरें खुली हुई हैं, वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


मुख्य सड़कों के किनारे कुछ जगह फड़ ठेलों का अतिक्रमण है जिसके चलते यहां खुली हुई नहर दिन में नजर नहीं आती हैं। इसके अलावा एसटीएच के पीछे से गुजरने वाली नहर हो या फिर अन्य नहरें, इनके किनारे न तो पैरापिट हैं और न ही क्रैश बैरियर। इस कारण आए दिन लोगों के और वाहनों के नहरों में गिरने जैसे हादसे होते रहते हैं। पिछले साल ही नहर में गिरने के अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed