फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Came to steal a car, left his car and fled

आए थे कार चुराने, अपनी कार छोड़कर भागे

Mon, 21 Aug 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 21 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Came to steal a car, left his car and fled
फतेहपुर में चोरों से रहें सावधान - फोटो : SELF
रामनगर (नैनीताल)। चोरी के इरादे से आए चोर कार मालिक के जागने पर अपनी कार से भाग गए। पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए चोरों को अपनी कार छोड़कर पैदल भागना पड़ा। पुलिस ने लावारिस कार कोतवाली में खड़ी कर दी है। इसके स्वामी की तलाश की जा रही है।  रानीखेत रोड निवासी पंकज अग्रवाल की आर्टिगा कार डाकघर के सामने खड़ी थी। शनिवार रात सवा दो बजे चोर स्विफ्ट कार से वहां पहुंचे और आर्टिगा चुराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


नींद खुलने पर पंकज को घटना का पता चल गया। उसने शोर मचाया तो चोर अपनी कार से भाग गए। पंकज ने पास जाकर देखा कि चोरों ने कार का दरवाजा खोल लिया था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, कोतवाली के पास की घटना होने के कारण पुलिस जल्द मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल आसपास के पुलिस थाना, चौकियों को सूचित किया। हल्दुआ बैरियर के पास पुलिस ने चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन


इसे देखकर चोर रामनगर की ओर लौट गए, लेकिन पुलिस को नहीं मिले। रविवार को काशीपुर रोड पर बिना नंबर की स्विफ्ट वीडीआई कार लावारिस मिली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह लावारिस है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। यह कार कोतवाली में खड़ी कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि फिलहाल मुकदमा नहीं लिखा गया है। आशंका जताई कि पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए चोर छोड़कर भाग गए होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed