फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   By Hrishtal built road from Gaza to Jnshyog

गाजा से हरीशताल तक जनसहयोग से बनवाई सड़क

Mon, 29 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)। Updated Mon, 29 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
By Hrishtal built road from Gaza to Jnshyog

यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं। ओखलकांडा ब्लाक के हरीशताल ग्रामसभा के प्रधान केडी रूबाली ने इसे साबित भी किया है।

विज्ञापन


रूबाली ने जन सहयोग से डेढ़ माह के परिश्रम के बाद तोक गाजा से हरीशताल तक चार किमी लंबी सड़क बनवाकर ग्रामीणों के सपने को सच कर दिखाया। अब वह स्यूड़ा-कौंता-हरीशताल सड़क बनवाने और हरीशताल में दूरसंचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि ओखलकांडा ब्लाक मुख्यालय से हरीशताल की दूरी लगभग 80 किमी है। पूर्व में यदि किसी व्यक्ति को हल्द्वानी से हरीशताल जाना होता था, तो उसे बाया भीमताल, ओखलकांडा, पतलोट होते हुए लगभग डेढ़ सौ किमी यात्रा करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें भी लगभग दस किमी पैदल नापना पड़ता था। जबकि हल्द्वानी से बाया गाजा होते हुए हरीशताल की दूरी 40 किमी है। पर अभी तक गाजा से हरीशताल को सड़क न होने के कारण ग्रामीण डेढ़ सौ किमी यात्रा करने को मजबूर थे। गाजा से हरीशताल तक महज एक बटिया थी।

क्षेत्र के ग्रामीण सालों से गाजा से हरीशताल तक सड़क बनवाने की मांग करते रहे, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। आखिरकार पिछले साल ग्राम प्रधान बने केडी रूबाली ने दिसंबर में गाजा से हरीशताल तक बटिया को सड़क का रूप देने का संकल्प लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग मांगा।

 रूबाली ने आसपास के गांवों से चंदा जुटाया, लेकिन चंदा इतना नहीं हुआ कि सड़क निर्माण के लिए मजदूरों को लगाया जा सके। ऐसे में कुछ ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क बनाई, जबकि शेष कार्य रूबाली ने अपने निजी कोष से कराया।

चार किमी सड़क बनवाने में रूबाली के खुद के चार लाख रुपये खर्च हुए। सड़क के बनने से हरीशताल के साथ साथ गौनियारों, ल्वाड़डोबा और ककोड़ गांवों को भी लाभ मिला है।

ग्राम प्रधान रूबाली ने बताया कि 16 दिसंबर से सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ था जो 17 फरवरी को पूरा हुआ। अब इस सड़क में गाजा से हरीशताल तक हल्के वाहन दौड़ रहे हैं।

रूबाली अब इस सड़क को गौनियारों में स्थित लोनिवि की सड़क से मिलने, स्यूड़ा-कौंता-हरीशताल सड़क बनवाने और हरीशताल में बीएसएनएल का टावर लगवाने के लिए संघर्षरत हैं।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दयानंद सनवाल, आरडी भट्ट, पूरन चंद्र भट्ट का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसा प्रधान नहीं देखा जो कि जनहित में अपनी जेब से पैसा खर्च कर रहा हो।


आजादी के बाद से आज तक कोई भी सांसद चुनाव जीतने के बाद हरीशताल नहीं पहुंचा, लेकिन ग्राम प्रधान रूबाली के प्रयासों से पहली बार सांसद भगत सिंह कोश्यारी अप्रैल में हरीशताल पहुंचे। उन्होंने सड़क के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इधर, डीएम दीपक रावत ने भी ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना करते हुए सड़क में सीसी, दीवार और चेकडैम बनवाने के लिए 4 लाख 32 हजार रुपये पर्यटन विभाग से दिलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed