फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   By 31, students will have to deposit the application fee

31 तक छात्रों को जमा करना होगा आवेदन शुल्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
By 31, students will have to deposit the application fee
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद नेे 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई घोषित की गई है। इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड के अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि हाईस्कूल में संस्थागत विद्यार्थियों को 200 और व्यक्तिगत विद्यार्थियों को 600 रुपये फीस जमा करनी होगी। इंटरमीडिएट में संस्थागत परीक्षार्थी को 350 और व्यक्तिगत को 700 रुपये आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए अंकपत्र शुल्क 10-10 रुपये रखा गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए अग्रसारण शुल्क दस रुपये, प्रमाण पत्र शुल्क 50 रुपये, विलंब शुल्क 150 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

अपर सचिव ने बताया कि संस्थागत छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई और व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए 14 अगस्त निर्धारित की गई है। दोनों ही कक्षाओं के व्यक्तिगत छात्र विलंब शुल्क के साथ 24 अगस्त तक आवेदन शुल्क स्कूलों में जमा कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के दौरान स्कूल संचालक छात्रों के आवेदन फार्म भराने का काम करेंगे। बोर्ड कार्यालय से जल्द आवेदन फार्म भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल संचालक संस्थागत छात्रों के आवेदन फार्म 14 अगस्त और व्यक्तिगत के 28 अगस्त तक बीईओ कार्यालय में जमा करेंगे। बीईओ ऑफिस से सीईओ ऑफिस में आवेदन अग्रसारित करने की तिथियां 17 और 30 अगस्त तय की गई हैं। प्रत्येक जिले के सीईओ संस्थागत के आवेदन पत्र 20 अगस्त और व्यक्तिगत विद्यार्थियों के ओदन चार सितंबर तक बोर्ड कार्यालय में जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed