फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Buzzing from the mob of tourists Lake City

पर्यटकों की भीड़भाड़ से लेक सिटी गुलजार

Sun, 14 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 14 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Buzzing from the mob of tourists Lake City
पर्यटक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वीकएंड पर सेकेंड सेटर डे, रविवार व स्वतंत्रता दिवस एक साथ पड़ने से नगर में एकाएक सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को दिनभर सैलानियों की आवाजाही से काफी चहल-पहल रही। नगर के सभी छोटे-बड़े होटल भी सैलानियों से पैक होने शुरू हो गये हैं। नगर में सैलानियों के साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ने से दोपहर बाद से लेकर शाम तक कई मार्गों में जाम लगा रहा। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन


नगर के हल्द्वानी, भवाली व कालाढूंगी मोटर मार्ग के साथ ही माल रोड, चिड़ियाघर व बिड़ला रोड में कई बार जाम लगा रहा। पुलिस को भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सैलानियों की बढ़ती संख्या की वजह से नगर के दर्शनीय स्थलों में भी काफी भीड़ रही। जू में 705, ट्राली मेें 500 सैलानियों ने भ्रमण किया जबकि केव गार्डन में 240 सैलानी आए। तीन बजे बाद बारिश होने से फिर केव गार्डन को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


सैलानियों को दिन में नैनी झील में नौका विहार करने के लिए कई बार बारिश के रुकने का इंतजार करना पड़ा। रविवार को नगर में सैलानियों की संख्या में और इजाफा होने की पूरी संभावना है। पुलिस ने भी होटलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed