फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Butterfly park to be built in Corbett, plants to attract butterflies will be built in the park to be built in one hectare

कॉर्बेट में बनेगा तितली पार्क, एक हेक्टेयर में बनने वाले पार्क में तितलियों को आकर्षित करने वाले पौधे लगेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Butterfly park to be built in Corbett, plants to attract butterflies will be built in the park to be built in one hectare
रामनगर (नैनीताल)। तितलियों के संरक्षण के लिए कॉर्बेट पार्क प्रशासन पार्क बनाने की तैयारी में है। इस पार्क में तितलियों के माहौल के हिसाब से पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। ढेला जोन में एक हेक्टेयर में बनने वाले इस पार्क को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

यूं तो कॉर्बेट पार्क बाघों, हाथियों और परिंदों के लिए मशहूर हैं, मगर यहां तितलियों की 150 से अधिक प्रजाति दिखाई देती हैं। इनके संरक्षण के लिए पार्क प्रशासन ढेला जोन में पार्क विकसित करेगा। पर्यटक विभिन्न प्रजातियों की तितलियां देख सकेंगे।
विज्ञापन

34 प्रकार के फूल और पौधे लगाए जाएंगे
ढेला में एक हेक्टेयर में बन रहे तितली पार्क में 34 प्रकार के पौधे रोपे जाएंगे। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि इन पौधों में आमबो, कामिनी, बारमसी, लालअंकोड, पिंक केरन, सतावरी, स्पाइडर प्लांट, गलगोटा, दिन का राजा, जैसमिन, गेरबेरा, कॉसमॉस, चम्पो, लैंटाना, जेत्रोफा, अवाद, करंज, गुलाब, बंगाली बवाल, गेंदा, लेपोमी, बटक वाई आदि लगाए जाएंगे। सीटीआर निदेशक ने बताया कि तितलियों के संरक्षण के लिए पार्क को विकसित किया जा रहा है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व में तितलियों की 1500 प्रजातियां
ढेला के रेंजर संदीप गिरी ने बताया कि विश्व में 1500 से अधिक प्रजाति की तितलियां हैं। इन्हें देखने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय या सूर्यास्त का होता है। एक तितली एक बार में 100 या उससे अधिक अंडे देती है। कॉर्बेट पार्क में पहाड़ियां और जंगल हैं, जो तितलियों के लिए अनुकूल है। तितलियों का अधिक से अधिक संख्या और प्रजातियों के किसी एक जगह पर होना उस जगह की जैव विविधता का एक समृद्ध सूचक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed