{"_id":"687417b1961a915c700827c6","slug":"businessman-riding-a-bike-dies-in-a-car-accident-haldwani-news-c-8-1-hld1031-598403-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
हल्दूचौड़/लालकुआं। बरेली मार्ग पर हल्दूचौड़ में बने बेतरतीब कट के सामने हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। रविवार रात करीब सवा दस बजे हुए हादसे में हल्दूचौड़ निवासी व्यवसायी दीपक जोशी (40) की मौत हो गई।
बिजली की दुकान चलाने वाले दीपक जोशी रविवार की देर रात हल्दूचौड़ बाजार में बाइक से सड़क पार कर रहे थे। एसबीआई के पास बेतरतीब कट के ठीक सामने हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (यूपी25डीके6281) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सिर के बल गिरे दीपक बाइक के साथ कई मीटर तक घसीटते हुए चले गए। कार भी सड़क किनारे सांकेतिक पोल को तोड़ती हुई गड्ढे में घुस गई। मौका देखकर कार सवार भाग गए। सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। दीपक को तुरंत एंबुलेेंस से एसटीएच ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ शंकर सिंह नयाल ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।