{"_id":"5f9c76308ebc3e9bb5430bcd","slug":"businessman-furious-over-indecency-clash-with-police-nainital-news-hld402425135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता पर भड़के व्यापारी, पुलिस के साथ झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता पर भड़के व्यापारी, पुलिस के साथ झड़प
विज्ञापन
नैनीताल के तल्लीताल में पुलिस कर्मी व व्यापारी नेता में नौकझौंक होते हुए।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। राज्यपाल के नैनीताल पहुंचने से कुछ देर पहले ही पुलिस ने भवाली-नैनीताल रोड समेत माल रोड में वाहनों की आवाजाही रोक दी। आरोप है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी किसी बात को लेकर व्यापारी से अभद्रता पर उतारू हो गया। इसे लेकर पुलिस और व्यापारियों में तीखी झड़प हुई, हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत करा लिया गया।
तल्लीताल के व्यवसायी घनश्याम बेलवाल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर माल रोड से होते हुए तल्लीताल स्थित अपने प्रतिष्ठान को आ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने राज्यपाल की फ्लीट के लिए यातायात रोका था। पुलिस ने बेलवाल को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने अपनी मोटर साइकिल तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी के पास सड़क किनारे खड़ी की और पैदल ही अपने प्रतिष्ठान की ओर जाने लगे। व्यापारी बेलवाल का आरोप है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता कर गालीगलौज की और सड़क किनारे खड़ी बाइक हटाने को कहा। पुलिसकर्मी का यह व्यवहार व्यापारी बेलवाल को नागवार गुजरा और उन्होंने इसकी जानकारी व्यापार मंडल के लोगों को दी।
सूचना मिलने पर तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन लाल साह, रवैल सिंह आनंद, सुखदीप आनंद, कमल कुमार और विक्की राठौर आदि व्यापारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कर्मी के व्यवहार पर आपत्ति जताई। तब तक मौके पर खासी भीड़ जुट गई। इस दौरान व्यापारियों की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी झड़प हुई। देर तक चली झड़प के बीच तल्लीताल थानाध्यक्ष विजय मेहता मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आक्रोशित व्यापारियों को समझाबुझा कर शांत किया। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पुलिसकर्मी का व्यापारी से मामूली विवाद हो गया था। बाद में मामले का निपटारा करा दिया गया।